रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
: बिहार थाना क्षेत्र इलाके के बड़ी दरगाह नया टोला में एक नशेड़ी को सामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया या फिर यूं कहें कि एक नशेड़ी मोब लिंचिंग के शिकार होने से बाल बाल बच गया। घटना के संबंध में जख्मी नशेड़ी अरमान कुमार ने बताया कि उसके दोस्त ने अरमान को अपने साथ शराब पिलाया और शराब पीने के बाद दोस्त अपने साथ अरमान को अपनी प्रेमिका से मिलने साथ में लेकर बड़ी दरगाह पहुंच गया। इसी दौरान नशे की हालत में स्थानीय लोगों नशेड़ी को चोर कर समझ कर जबरदस्त पिटाई कर दी। अपने दोस्त अरमान को पिटते देख दूसरा दोस्त वहां से भाग निकला। जख्मी हालत में नशेड़ी अरमान को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नशेड़ी ने नशे की हालत में इलाज के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया। नशेड़ी ने नशे की हालत में नीतीश कुमार की शराबबंदी की पोल खोल कर सामने रख दिया। नशेड़ी ने कहा शराबबंदी के बावजूद भी बिहार शरीफ के किसी भी इलाके में शराब आराम से मिल जाता है। बस आपके पास खरीदने के लिए पास में पैसा हो। काफी मशक्कत करने के बाद जख्मी नशेड़ी का इलाज हुआ। फिलहाल उसे पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। पुलिस की पहल पर युवक की जान बची।
बाइट।अरमान जख्मी नशेड़ी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




