रिपोर्ट – अमित कुमार!
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान कर दिया है , लेकीन जेडीयू इस बार के कार्य समिति से पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिवंश प्रसाद का पत्ता कट गया है। जिसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हरिवंश प्रसाद सिंह पार्टी के किसी भी बैठक में शामिल नहीं होते थे। ललन सिंह ने कहा कि जब से हम लोग एनडीए के साथ हटकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाएं कई राष्ट्रीय लेवल की बैठक की हुई, किसी भी बैठक में हरिवंश प्रसाद सिंह शामिल नहीं हुए। ललन सिंह ने हरिवंश प्रसाद सिंह पर छुट्टी लेते हुए कहा कि हरिवंश प्रसाद जी को राज्यसभा में उपसभापति भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बनाया बल्कि क्षेत्रीय दलों ने ही उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर उपसभापति बनाया। अब हरिवंश प्रसाद जी जब बैठक में आते ही नहीं तो उन्हें किस बात के लिए राष्ट्रीय कार्य करने में उन्हें जगह दी जाए।
बाइट:-ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू




