जहानाबाद – भारी सुरक्षा के बीच ली गई बीपीएससी की परीक्षा!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद में चाक चौबंद व्यवस्था के बीच बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा की निर्धारित सभी केंद्रों आयोजित की गई है। दो पालियों में होने वाले परीक्षा को लेकर जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें दस हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने से पहले अभ्यर्थियों की संघन तलाशी ली गयी। सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के आसपास 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। परीक्षा के सभी 16 केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ साथ पुलिस प्रशासन की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। वही कदाचार पर नकेल कसने को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैम्बर कि व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्र पर तौनत केंद्राधीक्षक ने बताया कि आज बीपीएससी टीचर परीक्षा है। परीक्षा को लेकर सभी अभ्यर्थियों की संघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कागजात ले जाने की अनुमती नही है। परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी सिर्फ एडमिटकार्ड और पेन, पेंसिल ले जाने निर्देश है। बताते चले कि परीक्षा की तैयारी को लेकर पहले से ही जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। बिहार के अन्य राज्यों के परीक्षार्थी यहां परीक्षा देने पहुंचे हैं। वही परीक्षा के आयोजन के दौरान वरीय अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले हैं।
Byte – नरेंद्र कुमार,केंद्राधीक्षक

Join us on:

Leave a Comment