पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका जहानाबाद के द्वारा आज दिनांक 23/8/23 को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन गाँधी मैदान में
किया गया। इस रोजगार मेले का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत किया गया। रोजगार मेले का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त, जहानाबाद श्री परितोष कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस क्रम में वहां उपस्थित सभी उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीविका के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन एक सराहनीय कार्य है। इससे युवओं को रोज़गार के अवसर मिल रहे है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोज़गार युवक/युवतियों को रोज़गार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। मेले में नॉन मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन/आई टी आई तक की शैक्षिणिक योग्यता वाले युवाओं ने हिस्सा लिया। कुल 9 कंपनियों ने अलग/अलग पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए अपने अपने स्टॉल लगाएं। इसके अतिरिक्त 4 प्रशिक्षण सहयोगी कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। ये कंपनियां युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार अलग/अलग ट्रेड में प्रशिक्षित कर प्लेसमेंट कराती है।
मेले में कुल 884 युवओं का निबंधन किया गया। इनमें से 123 युवक युवतियों का चयन विभिन्न पी.आई.ए द्वारा प्रशिक्षण के लिए किया गया वहीं 257 उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट प्लेसमेंट के लिए किया गया।




