नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में मोटर साईकिल चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए जहां दो चोर को गिरफ्तार किया है वहीं चोरी के तीन मोटर साईकिल को भी बरामद किया है। दरअसल बेगुसराय जिले में अलग-अलग इलाकों में लगातार मोटर साईकिल की चोरी हो रही थी जिसके बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें रिफाइनरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी के तीन मोटर साईकिल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केशावे गांव में 19 अगस्त की रात आदित्य कुमार और संतोष कुमार के घर से दो बाइक की चोरी कर ली गई थी। एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा गठित पुलिस टीम ने इस मामले में आदर्श कुमार और श्रीनू रमन को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद एक बात सामने आई है कि पूरे मोटर साइकिल चोर गिरोह का सरगना एक गैरेज संचालक है जो चोरों को डुप्लीकेट मास्टर चाबी उपलब्ध कराता था और चोरी का कार्य करता था। खासकर शहरी क्षेत्र में कोर्ट परिसर और भीड़ भाड़ वाले इलाकों से गाड़ी की लगातार चोरी हो रही थी फिलहाल पुलिस ने चोरी के तीन मोटर साईकिल के साथ दो चोर को गिरफ्तार किया है। गैरेज संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और फिलहाल गैराज को सील कर दिया गया है।
बाईट- योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय




