अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 20 के पार्षद पति पर एक शख्स के द्वारा पिस्टल दिखाने और उसे मारने की कोशिश करते हुए एक वीdडियो वायरल हुआ है कहा जा रहा है कि बदमाश पहले भी वार्ड पार्षद के परिजनों को धमकियां देता रहा है और इसी क्रम में उसने एक बार फिर पार्षद के घर पहुंचा उसके बाद पार्षद के पति पर बंदूक तान दी और उन्हें मारने की धमकी दी हालांकि गनीमत यह रही की बंदूक फायर नहीं हो सका जिसके चलते पार्षद पति की जान बच गई पार्षद पति का कहना है कि इस व्यक्ति का नाम सुनील है जो बार-बार धमकियां देता है इससे पहले भी उसने धमकियां दी थी और गाली गलौज करता रहा है इसी दौरान वह व्यक्ति कल अचानक दोपहर घर के दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगा और मना करने पर बंदूक तान दिया और फायर भी की लेकिन राहत की बात यह रही की बंदूक की गोली मिस फायर हो गई जिसकी चलते उसकी जान बच गई ऐसे में वार्ड पार्षद ने अपनी जान माल की गुहार के लिए सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई




