आरा/आशुतोष पाण्डेय
कार से शराब बरामद, वाहन जप्त
आरा/पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बिहियां पुलिस ने शनिवार की सुबह सलेमपुर-रमडिहरा पथ पर छापेमारी कर अल्टो कार के साथ भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद कीथी,हालांकि धंधेबाज पुलिस की चकमा देकर भागने में सफल रहे,उन्होंने बताया की थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब की खेप रमडिहरा सलेमपुर होकर आरा जाने वाली है, पुलिस ने दल-बल के साथ घेराबंदी कर अल्टो कार के साथ 300 बीयर,192 फ्रूटीनुमा शराब, 12 ब्लंडर, 24 रॉयल स्टेज और मोबाइल बरामद किया है….




