बेगूसराय में पासवान एकता समाजिक विकास मंच की बैठक आयोजित

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के बाघी नो शांति साह वार्ड नंबर 11 में मनोज पासवान के आवास पर पासवान एकता समाजिक विकास मंच की बैठक आयोजित किया गायजिसका नेतृत्व सियाराम पासवान ने किया। बैठक का अध्यक्षता मकसूदन पासवान ने किया जबकि संचालन ब्रह्मदेव पासवान ने किया। बैठक में जिले भर के सामाजिक एवं बुद्धिजीवी पासवान समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित हुऐ। पासवान एकता समाजिक विकास मंच के बैठक में पासवान समुदाय के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। पासवान समाज के मेधावी छात्र, छात्रा और प्रतिभावान बच्चों को शैक्षणिक क्षेत्र में हर संभव मदद करने का योजना बनाया गया। राजीव रंजन,वीरेश हजारी, पंकज पासवान, कैलाश पासवान, शंभू पासवान बहुर पासवान, रणवीर पासवान समेत दर्जनों पासवान समुदाय के जनप्रतिनिधि, सरकारी कर्मचारी, बुद्धिजीवी नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित थे। बैठक में बछवारा प्रखंड के भैरावल गांव में पिछले दिन अपराधियों ने पंचायत के मुखिया अजय पासवान को हत्या कर दिया था उनके आत्मा को शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया!

बाइट:-मनोज पासवान संयोजक
बाइट:-सियाराम पासवान नेतृत्वकर्ता
बाइट:-पंकज पासवान वक्ता

Join us on:

Leave a Comment