मुजफ्फरपुर- होटल पर अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

चार बेखौफ बदमाशों ने फरदो गोला के पास होटल पर की अंधाधुंध फायरिंग, तीन घायल

बिहार/मुज़फ़्फ़रपुर

सदर थाना के रेवा रोड में भगवानपुर फरदो गोला के निकट शनिवार की रात लगभग 10.30 बजे होटल ग्रांड एंड रेस्टोरेंट पर बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल से अंधाधुंध 15 से 20 राउंड फायरिंग की। उस समय होटल में एक बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में 35 लोग मौजूद थे। वहीं होटल के 14 कर्मचारी काम कर रहे थे। ताबड़तोड़ फायरिंग से होटल में भगदड़ मच गई। फायरिंग में होटल के शीशे टूट गए। कई स्थानों पर छेद हो गया। कांच के टुकड़े से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। अन्य किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने के बाद सदर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 13 खोखा जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल पताही के प्रिंस ठाकुर का है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। होटल मालिक इस संबंध में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। आशंका है कि आपसी विवाद या वर्चस्व को लेकर फायरिंग की गई है। होटल व उसके आसपास के सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। अब तक मिले फुटेज के आधार पर होटल मालिक ने किसी की पहचान नहीं की है। बाद में नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर मामले की जांच की।

Join us on:

Leave a Comment