बेगूसराय- सिमरिया धाम में स्नान को उमड़ी लाखों की भीड़,दिन रात लोग लगा रहे आस्था की डुबकी!

SHARE:

रवि शंकर अमित :-

रात से ही गंगा स्नान के लिये उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मिथिलांचल का प्रसिद्ध तीर्थस्थल बेगूसराय स्थित सिमरिया धाम में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही जो बदस्तूर जारी है!
दरअसल मलेमास की समाप्ति के बाद मिथिलांचल में शुद्धिकरण की परम्परा रही है, इसलिए राजगीर में मलेमास मेला समाप्त होते ही लोग गंगा में स्नान कर इतना जल लेकर अपने अपने घरों को जाते हैँ ताकी नवरात्र तक उन्हें पूजा पाठ के लिये गंगा जल की कमी ना हो!
हमारे संवाददाता रवि शंकर शर्मा एक बोट से इस अद्भुत और मनोरम गंगा स्नान के दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया है!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें