आंध्रप्रदेश के अनंतपुर कादरी में मजदूरी करने गए बिहार के 10 मजदूरों में तीन की सड़क ऐक्सिडेंट में मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

: आंध्रप्रदेश के अनंतपुर कादरी में मजदूरी करने गए बिहार के 10 मजदूरों में से तीन की सड़क दुर्घटना में घटना स्थल पर हुई मौत वही सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।सभी मजदूर रामगढ़वा थाना क्षेत्र त्रिवेणी गांव के रहने वाले हैं।घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणी गांव में अफरा तफरी का माहौल मच गया एवं पीड़ित परिवारों के लोगों का रोना धोना शुरू हो गया। अधिकारिक रूप से 3 लोगों के ही मौत की खबर आई है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है यह मौत सड़क दुर्घटना के कारण घटित हुई।मजदूरों के परिजनों ने बताया कि उनके गांव का ही लेबर ठेकेदार ने ही इन लोगों को मजदूरी करने के लिए अनंतपुर ले गया था। पिकअप पर लोग सवार थे और पिक अप के दुर्घटनाग्रस्त होने से इन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव को लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है और वह लोग इस कार्य में ठेकेदार जूना यादव और जिस कंपनी में काम करते थे उसके मालिक पर दबाव बना रहे हैं ताकि इनका शव घर आ सके।घटना की सूचना पर पूर्वी चम्पारण के डीएम नें संज्ञान लिया है।वही श्रम अधीक्षक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सभी मृतक के आश्रितों को सरकार के तरफ से मुआवजा देने की बात कही है।
बाइट :—– ग्रामीण,
बाइट :—– ग्रामीण,महिला,
बाइट :—– सत्यप्रकाश,श्रम अधीक्षक,मोतिहारी

Join us on:

Leave a Comment