रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के द्वारा कारा एवं अन्य विशेष गृहों में एकीकृत अभियान शहीद खुदीराम बोस केन्द्रीय कारा, मुजफ्फरपुर के कारा परिसर में नाको नई दिल्ली के निदेश के आलोक में आई.एस.एच.टी.एच. चलाया गया, जिसमें कैदियों का यौन संचारी रोग, एच.आई.वी., टी.वी. एवं हेपेटाईटिस बी. एवं सी. की जाँच की गयी। निदेशानुसार यह अभियान 17 अगस्त से 17 सितम्बर 2023 तक चलाया जाएगा। इस अवधि में कारागार के बंदियों सहित बाल सुधार गृह में बच्चों का इस संबंध में स्क्रिनिंग किया जाएगा ताकि ससमय इसका मर्ज का पता चलने पर इसका ईलाज किया जा सके। जाँचोपरान्त स्वास्थ्य खराब पाये जाने पर सही दिशा में उपचार किया जाएगा। आज लगभग 104 बंदियों की स्क्रिनिंग की गयी। इस अवसर पर सिविल सर्जन,उमेश चन्द्र शर्मा, कारा अधीक्षक, नोडल चिकित्सक चन्द्रजीत दास, ए.सी.एम.ओ., डी.पी.एम. आदि उपस्थित थे।




