जमुई- नक्सल प्रभावित क्षेत्र में SSB ने चलाया सेवा सुरक्षा व बंधुत्व अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई चरकापत्थर नक्सली क्षेत्र में एसएसबी के सहयोग से चला सिविक एक्शन प्रोग्राम जिला के सोनो थाना अंतर्गत सोनो चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्षों से स्थापित सशस्त्र सीमा बल की 16वीं बटालियन द्वारा सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के मार्ग पर अग्रसर कई समाजोपयोगी कार्य किया जाता रहा। गुरुवार को कुछ ऐसे ही कार्यों की झलकियां देखने को मिली जिसमें सिविक एक्शन प्रोग्राम चला जरूरतमंदों का निशुल्क चिकित्सीय उपचार किया गया। एसएसबी 16b कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट आशीष वैष्णव और उनकी टीम के सहयोग से थम्महन पंचायत में सिविल एक्शन कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल ओपीडी और पशु रोग निदान के लिए चलाए गए कैंप में सहायक कमांडेंट डॉक्टर मनीष कुमार खंडेलवाल ने दर्जनों की संख्या में दूर दराज गांवों से आए मरीजों का निशुल्क इलाज कर दवाइयां दी, वहीं गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को सदर अस्पताल जमुई रेफर किया। कैंप में उपस्थित पशु चिकित्सक कमांडेंट जयंत शर्मा द्वारा पशुओं के रोग संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए लगभग 80 लोगों के बीच ₹50000 की दवाइयां वितरित की गई। सहायक कमांडेंट आशीष वैष्णव ने बताया कि समय-समय पर एसएसबी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन कर नक्सल क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच राहत कार्य पहुंचाने का कार्य किया जाता रहा है, जिससे ग्रामीण जनता आर्थिक परेशानियों से उभर सके। मौके पर उपस्थित थम्महन पंचायत मुखिया धर्मेंद्र यादव सहित बुद्धिजीवियों ने एसएसबी के कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि बताया

Join us on:

Leave a Comment