रिपोर्ट – प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी
बेगूसराय में 2 शिक्षकों के बीच हुए विवाद को लेकर स्कूल में पंचायत बुलाई गई थी जहां विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच रोड़े बाजी और लाठी चलने लगी। मारपीट में तीन घायल हो गए । आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि दर्जनों की संख्या में भीड़ लाठी-डंडे के साथ एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं वहीं रोड़े बाजी भी की जा रही है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर बखरी डीएसपी चंदन कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया। आरोप है कि 15 अगस्त को स्कूल में 2 शिक्षकों के बीच कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम बोल को लेकर विवाद हो गया था उस विवाद को लेकर पंचायत की जा रही थी । पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करा लिया गया है 3 लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली है जिसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना के वजहों की जांच की जा रही है




