रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई जिला श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शान से फहराया गया तिरंगा,राष्ट्रगान के दौरान परेड के साथ लहराते तिरंगे को दी गई सलामी
— देश की आजादी के 76 वर्ष पूरा होने व 77 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई में मंगलवार को धूमधाम से गाजे बाजे के साथ मनाया गया।इस दौरान शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति कर लहराते तिरंगे को सलामी दी गई।स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के चारों ओर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।इससे पूर्व डीएम अवनीश कुमार सिंह के द्वारा घूमघूम कर परेड का निरीक्षण किया गया।वहीं स्टेडियम के मैदान में लोगों की काफी भीड़ लगी रही।इस अवसर पर जिले वासियों को संबोधित करते हुए डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि जमुई जिला निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।सभी क्षेत्रों में जमुई का विकास लगातार किया जा रहा है।सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।आजादी से 76 वर्ष की इस विशाल यात्रा में हमारे देश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए तथा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है इसके अलावा जिलाधिकारी ने सरकार के विकास कार्यों को बारी-बारी से गिनाया
इस अवसर पर एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन, डीडीसी,एसडीओ अभय कुमार तिवारी, डीटीओ मो.इरफान आलम, एसडीपीओ डाक्टर राकेश कुमार,टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी,महिला थानाध्यक्ष ममता गिरी समेत कोई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे
वाइट – अवनीश कुमार जिला पदाधिकारी जमुई




