नालंदा में एक व्यक्ति को दर्जनों लोग जानवर की तरह पीट रहे हैँ, वीडियो वायरल!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

-नालंदा में अधेड़ की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तेलमर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगछा गांव बताया जा रहा है। वायरल हो रहा है वीडियो 24 जुलाई का है।तेलमर थाना क्षेत्र के ललुआडीह गांव निवासी संजय सिंह है। इस मामले में संजय सिंह ने कुल 12 लोगों को आरोपित कर 1 अगस्त को तेलमर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 24 जुलाई की सुबह 5:30 बजे वह अपने गांव से बनगछा गांव जा रहा था। उसके पास 1 लाख 12 सौ रुपए नगद थे। वह पैसे बनगछा गांव के रहने वाले लीला बिन्द को देने जा रहा था। तभी 20 से 25 की संख्या में हरवे हथियार से लैस होकर उसे रास्ते मे घेर लिया गया और लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई कर दी गई एवं पॉकेट में रखें रुपए, सोने की चेन और अंगूठी को भी छीन लिया। जब वह बुरी तरह से जख्मी होकर बेहोश हो गया तो किसी ने तेलमर थाना को इस बात की सूचना दी। तेलमर पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment