शाम्हो मटिहानी सेतु का जल्द होगा निर्माण शुरू, सांसद राकेश सिन्हा के सवाल पर बोले नितिन गडकरी!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय शाम्हो पुल निर्माण का सवाल उठाया राज्यसभा सदन मे प्रोफेसर राकेश सिन्हा

बिहार के बेगूसराय से राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने बेगूसराय समस्या को लेकर लगातार सदन में आवाज उठाते रहे हैं। बुधवार को सदन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी मंत्री नितिन गडकरी से राज्यसभा सांसद प्रो राजेश सिन्हा ने सदन में बेगूसराय जिले के मटिहानी शाम्हो पुल के संदर्भ में पूछे गए सवाल किया और इस पुल के बारे में विस्तार से सदन को जानकारी दिया शाम्हो पुल निर्माण होने से बंगाल, उड़ीसा समेत कई राज्यों को आसानी से जोड़ा जा सकता है और लाखों किसानों को फायदा होगा इस सवाल को जवाब देते हुए केंद्रीय परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने साफ़ कहां की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जितनी जल्दी पूरा हो जाएगा, तत्क्षण पुल टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो जाएगा। अब जल्द ही पुल निर्माण की प्रक्रिया धरातल पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सांसद प्रो राकेश सिन्हा के इस प्रयास के लिए बेगूसराय के लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। बेगूसराय जिले के शम्हो प्रखण्ड और गांव ऐसा है जिसके चारों तरफ गंगा नदी से घिरा हुआ है। शामहो प्रखंड में जाने के लिए गंगा पार करना पड़ता है और शाम्हो पुल के बन जाने से ना सिर्फ शाम्हो प्रखंड के कई पंचायत जाना आसान हो जाएगा बल्कि बिहार के बेगुसराय से बंगाल,उड़ीसा समेत कई राज्यों में जाना आसान हो जाएगा।

बाइट:-सदन में सवाल उठाते राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा जवाब देते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Join us on:

Leave a Comment