अमित कुमार की रिपोर्ट
बिहार में कानून व्यवस्था के सवाल पर लगातार बीजेपी सरकार को घेर रही है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर बिहार सरकार की शिकायत की। इस मामले पर जदयू के वरिष्ठ नेता व ग्रामीण विकास मंत्री सरवण कुमार ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। अगर कोई व्यक्ति कानून तोड़ेगा उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा लाठीचार्ज को लेकर के संविधान से जुड़े हर न्याय प्रणाली का सहारा ले सकती है लेकिन सच्चाई बदलेगी नहीं। हमें न्यायालय और संविधान पर पूरा भरोसा है हम किसी को बचाते नहीं और किसी को फँसाते नहीं है।
सरवन कुमार ने विपक्षी एकजुटता को लेकर होने वाली प्रस्तावित बैठक को लेकर कहा कि यह बैठक का सिलसिला अभी चलता रहेगा जब तक भाजपा को सत्ता से हम उखाड़ नहीं फेंकेंगे।
बाइट – श्रवण कुमार ( ग्रामीण विकास मंत्री )




