कारोबारी आशुतोष शाही के तीसरे घायल गार्ड ने भी तोड़ा दम!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

ब्रेकिंग मुज़फ़्फ़रपुर

प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में घायल निजी गार्ड ओमनाथ उर्फ ओंकारनाथ ने घटना के 10 दिनों बाद सोमवार को पटना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हत्याकांड में मृतकों की संख्या चार हो गई। ओमनाथ उर्फ ओंकारनाथ के स्पाइनल कॉड में गोली फंसी थी। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई थी। ओमनाथ मूल रूप से छपरा जिले के अमनौर का निवासी था। पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया।

ओमनाथ की अस्पताल में मौत की सूचना नगर थाने की पुलिस को उसके परिजनों ने दी है। चंदवारा लकड़ीढाई रोड में अधिवक्ता डॉलर के घर पर बीते 21 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से पहुंचे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर आशुतोष शाही व तीन गार्डों को गोली मार दी थी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें