BSP ने नालंदा में जिला कार्यकर्ता का किया आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश की रिपोर्ट –

बहुजन समाज पार्टी नालंदा जिला के तत्वाधान में सोमवार को आईएमए हाल, बिहारशरीफ में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर एवं कांशीराम के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने कहा देश और प्रदेश में व्याप्त विकट परिस्थितियों को बदलने के लिए आप सब इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस गर्मी में आपकी इतनी बड़ी उपस्थिति यह दर्शा रही है कि हम सब मिलकर बहुजन समाज की बेटी और हम सब की हित चाहनेवाली बहन मायावती को दिल्ली की गद्दी पर बैठाने में सफल होंगे और बाबा साहब के सपनो का भारत बनाने में कामयाब होंगे। आज ऐसी स्थिति पूरे बिहार प्रदेश एवम देश में है। ऐसा समर्थन बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर जगह मिल रहा है। आज अगर आप नहीं चेते तो सिर्फ़ अपनी नही अपने बच्चों के भविष्य की जिन्दगी भी खतरे में डालेंगे। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान केंद्र और राज्य की सरकार दोनों बहुजन ऊपर अत्याचार कर रही है। दलित महादलित दबे कुचले के ऊपर लगातार दमन किया जा रहा है। उन्हें कहीं न्याय भी नहीं मिल रहा है इसलिए इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से हम बहुजनों को जागरूक करने के साथ साथ अपने संगठन मजबूत कर रहे है।

बाइट।अनिल कुमार प्रदेश प्रभारी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment