रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद के कोर्ट स्थित राजगृह होटल में युवा राजद कार्यकर्त्ताओं की एक अहम बैठक की गई। बैठक में युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्हें बुके और अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है इस सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है आने वाले लोकसभा के चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी के सरकार को उखाड़ सकेगी उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से केंद्र की सरकार कार्य कर रही है वह जनहित में नहीं है जातीय जनगणना हो या महंगाई की बात हो सभी में केंद्र सरकार ने गरीब एवं अति पिछड़ा विरोधी कार्य किए हैं जिसका खामियाजा केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि महंगाई के खिलाफ जहानाबाद जिला युवा राजद के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है आने वाले दिनों में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी विचार किया गया इस मौके पर राजद के कई लोग मौजूद थे।
Byte – राजेश यादव,युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष




