पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक/ इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यालयों की शिक्षण संस्थानों में 75% उपस्थिति (Attendance) का होना अनिवार्य है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक/ इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यालयों की शिक्षण संस्थानों में 75% उपस्थिति (Attendance) का अनिवार्य हो गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को राज्य सरकार के विभिन्न लाभुक आधारित योजनाओं का लाभ लेने हेतु भी कक्षा में 75% उपस्थिति (Attendance) आवश्यक है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जहानाबाद जिले के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान को निदेश दिया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित माध्यमिक/ इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में वैसे विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने कक्षा – IX, X, XI एवं XII के लिए आयोजित कक्षाओं में शिक्षण शुरू करने के दिन से उस महीने से पहले महीने की पहली तारीख तक, जिसमें स्कूल/बोर्ड की परीक्षा शुरू होती है, कि अवधि कम-से-कम में 75% उपस्थिति (Attendance) हो।
वर्णित स्थिति में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधानों अपने -अपने विद्यालय में विद्यार्थियों का अधिक से अधिक उपस्थित दर्ज करायेंगे से ताकि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित परीक्षा में किसी भी विद्यार्थी को माध्यमिक/इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित हो सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिस भी विद्यार्थी को परीक्षा में सम्मिलित नहीं होते हैं तो उसकी पूरी जबाबदेही संबंधित विद्यालय के विद्यालय प्रधान की होगी। साथ ही निदेश दिया गया है कि दिनांक 27 जुलाई, 2023 को आयोजित Evening V.C. में दिये गये निदेश के आलोक में कक्षा – IX, X, XI एवं XII के सभी छात्र-छात्राओं को प्रत्येक माह के 25 तारीख को मासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। अगर 25 तारीख को छुट्टी का दिन रहता है तो उसके दूसरे दिन एवं प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस के दिन अभिभावक गोष्ठी करना है। ये सभी प्रक्रिया अगस्त, 2023 से लागू की जा रही है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रयोगशाला का साफ-सफाई एवं चालू स्थिति में रखने का निदेश दिया गया है। आपके यहां प्रयोगशाला में बच्चों द्वारा नियमित रूप से प्रयोग में लाने संबंधित कार्रवाई सुनिश्चित करायेंगे। Library को Active रखना है। प्रति दिन कितने बच्चों को पुस्तक दिया गया तथा कितने पुस्तक वापस आया उसे रजिस्टर में अंकित किया जाएगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रधान, शिक्षकों, छात्रों एवं उनके अभिभावकों से अपील किया कि वे उपरोक्त सभी बातों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें। साथ ही विकास कोष, छात्र कोष की राशि जो आपको निर्धारित किया गया है, उसका नियमानुसार व्यय करेंगे। साथ ही व्यय का ब्योरा साक्ष्य के साथ जिला शिक्षा कार्यालय में प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।




