अमित कुमार की रिपोर्ट!
एंकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर रविवार के दिन 1अणे मार्ग में जदयू के कई पूर्व सांसद विधायक और विधान पार्षद पहुंचे इस दौरान सभी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात हुई इस दौरान मुख्यमंत्री ने बंद कमरे में एक-एक करके अपने पुराने साथियों से मुलाकात की माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह पहल शुरू की जिसमें अपने पार्टी के पूर्व सांसदों विधायकों और विधान पार्षदों से मिल रहे हैं बताते चलें कि से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के वर्तमान सांसदों विधायकों और विधान पार्षदों से मिल चुके हैं और उसी के तहत मुख्यमंत्री अपने पुराने साथियों से मुलाकात की है मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व मंत्री मंजर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री से सौहार्द पूर्ण माहौल में मुलाकात हुई वहीं उन्होंने कहा कि उनकी चाहत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब देश के प्रधानमंत्री के पद का शोभा बढ़ाएं
बाइट मंजर आलम पूर्व मंत्री व जदयू नेता




