कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सबौर श्री नामक प्रजाति के धान की रोपनी जिलाधिकारी द्वारा कर जिले में रोपनी कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
शनिवार को जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा रोपनी कर जिला अंतर्गत रोपनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दरअसल शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार के द्वारा कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के ग्राम मलिकसराय अंतर्गत किसान वीर बहादुर सिंह के खेत में सबौर श्री नामक प्रजाति के धान की रोपनी कर जिले में रोपनी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी चैनपुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चैनपुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बता दें कि कैमूर जिले में धान का बिचडा तैयार हों चुका है और किसान रोपनी के कार्य में जुट गए है।




