डकैती समेत 15 संगीन मामलों का आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य

: सीतामढ़ी में डकैती समेत 15 संगीन मामलों के कुख्यात महेश पासवान समेत तीन बदमाशो को पुलिस ने हथियार के साथ बेला थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारो के पास से पुलिस ने एक कट्टा, 6 कारतूस कर एक मोटरसाइकल बरामद किया है। दरअसल एसपी मनोज कुमार तिवारी को सभी बदमाशो के इक्कठा हो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। जिसपर एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने तीनो को भारत नेपाल बॉर्डर के बेला भगवतीपुर के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

बाइट : मनोज कुमार तिवारी, एसपी, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment