रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली। जिले हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग NH 122 B के आजमपुर रोहणी चौक पर शुक्रवार की भीषण सड़क हादसे में दो दोस्त मौत घटनास्थल पर ही गई है। जिससे घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा ओपी पुलिस ने घटना स्थल पहुंच दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
मृतक युवक देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर के रहने वाले नसीर अंसारी का 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद असगर अंसारी बताया गया है। जो गुजरात में रहकर काम करता था जिसका आगामी 13जुलाई को शादी होनी थी इसी को लेकर गुजरात से घर आया था जो चार भाई ने तीसरा था। जबकि उसके एक अन्य दोस्त महनार थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमाली गांव निवासी शंकर महतो का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है जो b.a. पार्ट वन का छात्र था मृतक विकास तीन भाई में सबसे बड़ा था। दोनों मृतक का घर 20 किलोमीटर के अंतराल पर है। दोनों दोस्त अपने दोस्त की शादी में लालगंज बारात गया था। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हे को दहेज में मिले पल्सर बाइक सवार होकर दोनों मृतक अपने अपने घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दोनों को रोहणी चौक के पास रौंद दिया। जिससे दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
इस संबंध में चांदपुरा ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रोहिणी चौक के पास सड़क हादसे में दो दोस्त की मौत हुई है दोनों दोस्त बारात से अपने अपने घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।




