रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिहार के मुजफ्फरपुर में स्वास्थ ब्यवस्था की खुली पोल…एम्बुलेंस नही मिली तो दरोगा को जीआरपी ने ठेले पर लादकर ले गए सदर अस्पताल…जंक्सन पर गिरने से पैर टूटने के बाद 102 एम्बुलेंस के इंतजार में छटपटाता रहा दरोगा…घंटो इंतजार करने के बाद ठेला पर लिटाकर लाया गया इलाज कराने
मुजफ्फरपुर जंक्सन पर पैर फिसलने से एसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बिहार स्पेशल पुलिस के एसआई मदनमोहन चौधरी का जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक पर लगे नल से पानी लेकर वापस लौटने के क्रम में काई पर फिसलने से तीन जगह पैर फ्रैक्चर हो गया । उनके साथ के जवानों ने 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया , पर एक घंटा इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ठेला पर लिटाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया । इसके बाद सदर अस्पताल इमरजेंसी में उनका एक्सरे कराने के बाद प्राथमिक उपचार कर उन्हें पटना आईजीआईएमएस भेज दिया गया । प्लेटफॉर्म एक पर नल के पास काई जमी थी , जिस पर फिसल कर उनका पैर फ्रैक्चर हो गया । जब एंबुलेंस नहीं आई तो उनको दर्द से छटपटाता देख पुलिस ने एक ठेला वाले को बुलाकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया । बता दें कि बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बिहार स्पेशल पुलिस की 10 नंबर कंपनी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची थी । कंपनी को स्पेशल ट्रेन से बंगाल जाना है ।




