अमित कुमार की रिपोर्ट
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान
एंकर शिक्षा विभाग में विभागीय मंत्री चंद्रशेखरऔर विभागीय अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच पीत पत्र को लेकर छिड़े विवाद। विवाद मामले पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान सामने आ गया है अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के तेवर ढीले पड़ते नजर आए जब उनसे पूछा गया कि आपके और अपर मुख्य सचिव के बीच क्या विवाद है तो उन्होंने कहा कोई विवाद हो नही है। जब उनसे पत्रकारों ने जो पूछा कि विभाग में मंत्री बड़ा के सचिव बड़ा तब उन्होंने कहा कि यह आप लोग तय कीजिए मैं सभी चीजों को देख रहा हूं उसके बाद ही जवाब दूंगा उन्होंने कहा कि उन्हें सबकुछ मीडिया के माध्यम से ही पता चला है उसके बाद वह चीजों को देख रहे हैं यानी फिलहाल वह कुछ भी बोलने से कतराते नजर आए बताते चलें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विभाग की कार्यशैली को लेकर अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पीत पत्र लिखा था और यह पीत पत्र मंत्री के निजी आप्त सचिव कृष्ण नंद यादव के द्वारा भेजा गया था जिसके बाद विभागीय कल विभागीय निदेशक सुबोध कुमार चौधरी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मंत्री के आप्त सचिव को चेतावनी देते हुए एक ऐसा पत्र भेजा है जिसे बवेल्ला खड़ा हो गया है उस पत्र में मंत्री के आप्त सचिव को विभागीय कार्यालय में घुसने पर रोक लगा दी गई है और उन्हें काम करने से मना कर दिया गया है जिसके बाद विभागीय मंत्री और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच ठन गई है
बाइट चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बिहार




