बेगूसराय नगर थाना में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई!

SHARE:

प्रशान्त कुमार
बेगूसराय बिहार
3 जुलाई 3023

बेगूसराय में आम जनता की सहायता के लिए नगर थाना में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई जहां एक महिला एवं एक पुरूष अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इस महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन आज एसपी योगेंद्र कुमार ने किया है। इस हेल्पडेस्क की मॉनिटरिंग एसपी ऑफिस में एसपी खुद सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से करेंगे।इस हेल्प डेस्क से आम लोगों को आवेदन देने के बाद FIR की कॉपी आधे घंटे में दी जाएगी। आम लोग यहां किसी भी तरह की समस्या को लेकर आवेदन देंगे और खासकर मोबाईल चोरी या गुम होने की शिकायत यहाँ अविलंब दर्ज की जाएगी। हेल्प डेस्क के माध्यम से वादी अपने कांड के अनुसंधान में प्रगति की भी जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते है। महिलाओं से जुड़ी घटना दुर्घटना या किसी भी तरह की समस्याओं के लिए महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी ना सिर्फ समस्याओं को सुनेंगे बल्कि उसे अविलंब दूर करने का प्रयास करेंगे। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि थाना जाने के बाद आम लोगों को आवेदन कहां देना है किससे मिलना है या केस में किस तरह की प्रगति हो रही है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी को ध्यान में रखकर आम लोगों की सहूलियत के लिए इसकी शुरुआत की गई है। डेस्क पर एक महिला और एक पुरुष पदाधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उद्घाटन में मौजूद सदर डीएसपी अमित कुमार , मुख्यालय डीएसपी निषित प्रिया, ट्रैफिक डीएसपी नजीब अनवर, सर्किल इंस्पेक्टर मदन कुमार , नगर थाना अध्यक्ष रामनिवास सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे

बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment