रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
पिछले 27 जून को परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के करण बीघा गांव में हुए लूटपाट के दौरान दोहरे हत्याकांड की गूंज अब राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगी है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के राजनीतिक दलों की टीम करण बीघा गांव पहुंची। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने करण विगहा गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम कायर और जिनके अंदर मानवता नहीं बची है इसी तरह के लोग इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम मामले को लेकर जांच कर रही है जांच उपरांत इस घटना में जो लोग भी शामिल है उन्हें किसी भी रुप में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह ने भी मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन इस घटना में शामिल जो भी अपराधी हैं उन्हें अविलंब गिरफ्तार करें। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। पूरे बिहार में लूट डकैती चोरी हत्या छिनतई कि घटना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी चोरों की जमात पटना में बैठकर अपनी-अपनी पोटली छुपाने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इसको कभी बर्दाश्त नहीं करेगी आने वाले समय में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
बाइट।श्रवण कुमार मंत्री
बाइट।ई रवि शंकर प्रसाद जिलाध्यक्ष बीजेपी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




