युवक का शव बरामद, पुलिस ने कहा गोली मार कर की आत्महत्या, पिता ने कहा ससुराल वालों ने की हत्या!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट –

वैशाली। जिले के सराय थाना के पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में कमरे से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। और हत्या व आत्महत्या दोनों मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर प्रबोधी गांव की है। युवक की सर में गोली लगी है जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।

मृतक युवक सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी शिवनाथ राय का 20 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार बताया गया है। जो तीन भाई में दूसरे स्थान पर था और BA पार्ट 2 का छात्र था। जिसे घर से तकरीबन 500 मीटर दूर स्थित एक लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग पिछले पिछले कई सालों से चल रहा था। दोनों साथ में स्कूल कोचिंग में पढ़ाई करता था जिसकी शादी पिछले साल नवंबर माह में हो गई थी। हालाकी की शादी के बाद भी लड़का लड़की आपस में बातचीत किया करता था और मिलता-जुलता भी था। जिससे लड़की के मायके वालों को आपत्ति थी। इसका विरोध किया करता था। मृतक कुंदन के परिवार से भी शिकायत किया है।

इसी बीच युवक की शव घर में बेड पर लेटा हुआ मिला। जिसके बाद परिजन में कोहराम मच गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सराय थाने की पुलिस अधिकारी को दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है एवं कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं मृतक के पिता

इस संबंध में मृतक कुंदन के पिता शिवनाथ राय ने बताया कि गांव के ही आनंदी साह की पोती मांशी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी पिछले नवंबर माह में हो गई थी। उसके बाद भी लड़की मेरे पुत्र को अपने ससुराल कुंदन को बुलाती तो जाया करता था। उनसे कहा कि कल भी मेरा पुत्र कुंदन मानसी के बुलाने पर उसके ससुराल गया था। इसी को लेकर आनंदी साह के बेटे और पोते ने जान से मार देने की धमकी दिया था। और आज घर में घुस कर सोए अवस्था में गोली मारकर भाग गया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। लेकिन परिवार के लोग गोली मारकर हत्या करने की बात बता रहे हैं। परिवार के लोग जैसा लिखित आवेदन देंगे कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment