पति ने पत्नी के अवैध संबंध में डेढ़ लाख सुपाड़ी देकर करा दी बेकरी दुकानदार की हत्या!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बाजार वार्ड नंबर 8 में एक बेकरी दुकानदार की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था,जिस के मामले में भोजपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है, दुकानदार की हत्या मामले में भोजपुर पुलिस ने छह अपराधियों हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है,गिरफ्तार अपराधियों में चार शूटर, एक लाइनर और एक सोपाड़ी देने वाला शामिल है, सभी गिरफ्तार आरोपियों को भोजपुर पुलिस की टीम ने अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है, पुलिस को अपराधियों के पास से एक देसीकट्टा, 3 मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया है,दुकानदार हत्याकांड का खुलासा भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता कर किया है, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहिया थाना क्षेत्र के राजा बाजार वार्ड नंबर 8 निवासी आशुतोष प्रसाद के पुत्र मनोहर उर्फ मिंची यादव को 10 जून को देर रात करीब 11 बजे तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस संबंध में मृतक के पिता के द्वारा बिहिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कराया गया था,कांड दर्ज होने के बाद उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अधौहस्ताक्षरी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बिहिया तथा थाना बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया,

इस घटना में दो से तीन संख्या में अपराधी आए थे जो केक मांगने के बहाने युवक को गोली मार कर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया थे,

बैंगलोर के सुपाड़ी को दिया था 80 हजार नगद

वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले दो क्लू मिले थे, लेकिन तकनीकी, सीसीटीवी और अन्य चीजों की मदद ली गई। साथ ही जैसे परिजनों ने जो हुलिया बताया था उन सभी साक्ष्यों का अनुसंधान किया गया है। वहीं इस मामले में सात लोग शामिल थे। यह एक सोपाड़ी किलिंग हत्या थी। इस मामले में एक अभियुक्त लालबाबू प्रसाद है। जिनका घर मींची के घर के दूसरे साइड है। उनका यह कहना है कि उन्होंने डेढ़ लाख रुपए देकर शूटर को हायर किया था। उसमें से कुछ अपराधी जो बैंगलोर रहते थे। उनको बुलाकर सोपाड़ी देकर मींची की हत्या कराई थी।

लालबाबू की पत्नी के साथ था मिंची का अवैध संबंध

एसपी ने बताया कि इस हत्या में लालबाबु ने हत्यारों को 80 हजार नगद दिया था। उनका यह प्लान था कि दो तीन अपराधी हत्या करेंगे, एक लाइनर का काम करेंगे और दो अपराधी ऐसे थे जो दोनों का मुलाकात करवाई थी,साथ ही एक अपराधी हत्या करवाई थी, इस प्रकार से छह अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, वहीं एसपी ने बताया कि लालबाबु की पत्नी टेलर का काम करती थी, जो मींची के घर काम करती थी,दोनों का घरेलू संबंध था, लेकिन लालबाबू का आरोप है कि मिंची का एक नया घर बन रहा था, जहां मिंची लालबाबू की पत्नी को ले जाया करता था और दोनों के बीच अवैध संबंध था, जिसके बाद ही लालबाबु ने कसम खाया था कि मैं मिंची की हत्या करवा दूंगा,गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी स्व दिनेश यादव के पुत्र गुड्डू कुमार यादव, कुलई गांव निवासी राम सुंदर यादव के पुत्र कमलेश कुमार उर्फ कमलबास यादव,कुलई गांव निवासी लाल बिहारी यादव के पुत्र उमेश यादव उर्फ तबेला यादव, बिहिया वार्ड नंबर 8 निवासी महावीर प्रसाद के पुत्र लालबाबू प्रसाद, धरहरा गांव निवासी भगवान यादव के पुत्र दसई यादव, बेलवानिया गांव निवासी रंजन नट के पुत्र धनजी नट शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment