प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एनएच 31 पर एक बस में अचानक आग लग गई जिससे अफरातफरी मच गई। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के कपस्या चौक के पास की है। बताया जाता है कि बस चालक कपस्या चौक के आगे बस को एनएच 31 के किनारे लगाकर कहीं नास्ता करने गया। तभी बस अचानक स्टार्ट हो गया और इंजन में धुआं उठने लगा। हालांकि आग लगने के दौरान बस में यात्री थे या नहीं थे यह स्पष्ट नहीं हुआ है हालांकि मिली जानकारी के अनुसार बस में इक्का-दुक्का यात्री सवार थे जो धुआ देखकर बस से उतर कर चले गए। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि बस के आगे का इंजन पूरी तरह से तेज लपटों के साथ धू धू कर जल रहा है। एनएच 31 पर धू धू कर जल रही बस से आसपास अफरा-तफरी मच गई । घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आग किस वजह से लगी है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच पुरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बस में आग कैसे लगी। फिलहाल पुलिस बस के चालक की तलाश कर रही है जो फिलहाल सामने नहीं आया है।
बाईट- दरोगा, नगर थाना
बाईट- धीरज पासवान, फायर कर्मी




