भागलपुर में फिर बम ब्लास्ट, एक की मौत,3 जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

भागलपुर में फिर एक बम ब्लास्ट ब्लास्ट, 17 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही हुई मौत, तीन घायल, घायल का चल रहा मायागंज अस्पताल में इलाज, एक की हालत नाजुक, पुलिस जुटि शिनाख्त में

भागलपुर में कुछ दिन पहले बम ब्लास्ट से 2 बच्चे घायल हो गए थे इसकी गुत्थी अभी ढंग से सुलझी भी नहीं थी कि दूसरी ब्लास्ट की घटना फिर भागलपुर से सामने आई, हालांकि इस बाबत कुछ लोगों का कहना है कि बम ब्लास्ट से यह घटना हुई है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुई है, भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां
बबरगंज थानाक्षेत्र में हुसैनाबाद मस्जिद के समीप कसाब मोहल्ला (कुरैसी टोला) में यह घटना 4:30 बजे घटी है । बताया जा रहा है की मौके पर ही 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, इसके अलावे अन्य 3 घायल भी है। घायलों में एक 7 वर्षीय बच्ची 50 वर्षीय महिला व 7 वर्षीय वृद्ध पुरुष शामिल है, घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है।

वहीं घटनास्थल पर जिसकी मौत हुई है उसकी पहचान मोहम्मद अब्दुल गनी के 17 वर्षीय बेटे तौसीफ आलम के रूप में हुई है, मोहम्मद अब्दुल गनी ने बताया कि हमारे घर में जोरदार आवाज हुई जब मैं आकर देखा तो मेरी पत्नी और मेरी बेटी बुरी तरह घायल थी और मेरा 17 वर्षीय बेटा तौसीफ आलम मलबे में पड़ा हुआ था जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही साफ तौर पर उन्होंने कहा कि यह घटना गैस सिलेंडर से नहीं हुई है क्योंकि मेरे घर का गैस सिलेंडर सुरक्षित है और उस युवक ने गैस सिलेंडर को सामने दिखाया भी जिससे सा प्रतीत हो रहा है कि गैस सिलेंडर से यह घटना नहीं घटित हुई है वहीं दूसरी ओर सवाल यह उठता है कि आखिर इतने बड़े धमाके के साथ इतना बड़ा घटना हुआ कैसे, आखिर गैस सिलेंडर विस्फोट नहीं हुआ शुभम यहां आया कैसे?

वहीँ घटनास्थल पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी पहुंचे हैं डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हुई है वहीं सिटी डीएसपी ने घटनास्थल से सबों को दूर रहने की हिदायत दी है शक बम ब्लास्ट का ही जताया जा रहा है।

खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी हुई है, प्रशासनिक पदाधिकारी व जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों एक युवती ने बताया कि एक जोरदार आवाज हुई और आंखों के सामने धुआं छा गया उसके बाद देखा दीवार भरभरा कर गिर रही थी जिसमें मेरे पिताजी दबे हुए थे जिन्हें कमर में काफी चोट आई है आनन-फानन में हम लोगों ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले आई। कोई पूछताछ के लिए बरारी थाना ने 2 लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ करने के बाद उसे कुछ देर बाद छोड़ दिया।

अजय कुमार चौधरी सिटी डीएसपी ने कहा घटनास्थल से सभी दूर रहे कुछ भी हो सकता है उन्होंने कहा एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम जांच के लिए आ रही है दूरी बनाकर रखें जांच का विषय है इस पर जांच किया जा रहा है अब यह धमाका कैसे हुआ।

मृतक तौशिफ आलम के पिता मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि मेरे घर में एक जोरदार आवाज हुई और जब मैं जाकर देखा तो मेरी पत्नी जमीन पर गिरी हुई थी और विशुद्ध थी पूरा शरीर जल चुका था मेरे घर में गैस सिलेंडर सुरक्षित है यह घटना गैस सिलेंडर से नहीं हुई है यह कोई बम धमाका है प्रशासन से अनुरोध है जल्द से जल्द इस पर जांच बैठाई जाए और पता किया जाए वहीं उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी मेरी बेटी बुरी तरह घायल हो गया है और मेरे बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वह मलबे में पड़ा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी एक युवती ने बताया कि जोरदार आवाज हुआ और मैं जब दौड़ी तो मेरे पिताजी जमीन पर गिरे हुए थे और भरभरा कर दीवार गिर रहा था दीवार गिरने के चलते मेरे पिताजी के कब्र में बहुत जोर की चोट लगी है और मैं अपने पिताजी को आनन-फानन में इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर आई हूं या घटना कैसे क्या हुई मुझे कुछ भी नहीं मालूम।

दूसरा प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया जोरदार धमाके के बाद जैसे ही मैं आंगन में गया तो मेरी चाची जमीन पर गिरी हुई थी और उसके बदन पर कपड़ा तक जल गया था मैंने अपना चादर दीया और उसे मायागंज अस्पताल इलाज के लिए लाया हूं।

Join us on:

Leave a Comment