कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बारिश के दौरान दरवाजे पर बैठे चार लोगों के ऊपर गिरा आकाशीय बिजली, तीन रेफर
बारिश के दौरान दरवाजे पर बैठे चार लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी और इस घटना में दरवाजे पर बैठे एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बेल्डी गांव में घर के दरवाजे पर बैठे चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज शुरू किया। जिसमें तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। झुलसे हुए लोगों में बेल्डी गांव के स्वर्ण सिंह की पुत्री मुन्नी कुमारी, स्वर्ण सिंह की पत्नी रीता देवी, स्वर्गीय नारायण सिंह के पुत्र प्रियेश कुमार, महेंद्र सिंह की पत्नी इंद्रावती देवी नाम शामिल है। यह घटना शनिवार की शाम की है।




