स्टेशन विकास और ट्रेनों के ठहराव को लेकर जल सत्याग्रह!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल के सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे चरणबद्ध आन्दोलन के तहत मंगलवार को जल सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बखरी नगर परिषद के वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर से दो दर्जन से अधिक सत्याग्रहियों का जत्था गाजे बाजे के साथ आशा पोखर पहुंचा जहां पानी में खङे होकर अपनी मांगो के समर्थन में आवाज बुलंद की। जल सत्याग्रह कर रहे लोगों का कहना है कि एक सौ साल के सलौना स्टेशन के साथ रेल मंत्रालय और यहां के जनप्रतिनिधि सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। निर्धारित मानकों को पूरा करने के बावजूद महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी नहीं देना यहां के जनता के साथ छलावा है। इसी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति लगातार चरणबद्ध आंदोलन चला रही है। जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तबतक यह आन्दोलन जारी रहेगा। आन्दोलन स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी चौकस दिखे। बतौर मजिस्ट्रेट सीओ शिवेंद्र कुमार,थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह,बखरी पीएचसी के डाक्टर की टीम,गोताखोर सहित बङी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। वहीं आन्दोलन को समर्थन देने बङी संख्या में स्थानीय राजनीतिक समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 जिलों के बोर्डर इलाके का यह रेलवे स्टेशन है लेकिन यहां वर्षों से एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही है लेकिन आजतक एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं किया गया है जबकि यहां से आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेन गुजरती है और उसका ठहराव नहीं है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अब जब तक रेलवे के द्वारा ट्रेन का ठहराव नहीं किया जाता है तब तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
बाईट- विकास वर्मा, स्थानीय निवासी
बाईट-राजेश अग्रवाल स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें