शराब के बदले तारी विक्रेता को जेल भेजने पर ग्रामीणों ने थाना घेरकर जमकर किया हंगामा, नितीश मुर्दाबाद के लगाये नारे!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। बिहार सरकार की शराबबंदी योजना को लागू कराने को लेकर पुलिस अजब-गजब के हथकंडे अपना रहे हैं। पुलिस शराब कारोबारी के बजाय तारी विक्रेता को पकड़ कर जेल भेज दिया है। जिसको को लेकर मंगलवार को तारी विक्रेता के परिजन और डेढ़ सौ से अधिक ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की है। सराय थाने की पुलिस अधिकारी ने जहांगीरपुर पंचायत के भागवतपुर पटेढा गांव से सोमवार को एक लोगों को शराब कारोबार करने मामलें में गिरफ्तार जेल भेज दिया था। जिसको लेकर परिजन और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया और जमकर हंगामा किया है।

सराय पुलिस ने शराब कारोबार मामले में जय मंगल सिंह व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि मुंशी पासवान की पोती की फलदान सोमवार को आया हुआ था तभी अचानक पुलिस पहुंची जिसको लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मुंशी पासवान के दरवाजे पर फलदान को लेकर आए मेहमान भी इधर-उधर भागने लगे थे। सभी मेहमान वहां से फरार हो गए लेकिन एक मेहमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर ले गया वही शादी भी टूट गई। इसी को लेकर गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा कर दिया। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस शराब कारोबारी को ना पकड़ के तारी कारोबारी को पकड़ कर जेल भेज कर खानापूर्ति कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें