रिपोर्ट – अधिराज!
पूर्णिया में सोमवार के रात चोरों ने चोरी की घटना को दिया है अंजाम। घर वालों के मुताबिक चोरों ने चोरी से पहले किसी खास प्रकार स्प्रे का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए रह गए। चोरों ने चोरी की वारदात को बेफिक्र होकर अंजाम दिया। घरवालों के अनुसार चोरों ने घर में रखे गहने और कैश समेत तकरीबन 3 लाख की चोरी की है। मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सरवर चौक से लगे आशियाना कॉलोनी स्थित मो इमामुद्दीन साह के घर की है।
घटना के संबंध में स्वर्गीय मो इमामुद्दीन साह की पत्नी महमूद बेगम
ने बताया कि सोमवार देर रात वे घर में सो रहे थे कि तभी रात करीब 1 बजे उनकी नींद टूटी। इसके बाद उन्होंने घर एक गेट खुला देखा। मगर गहरी नींद में होने के कारण ध्यान नहीं दिया। आकर कमरे में सो गई। इसके बाद ही चोरों ने घर के तीनों कमरे में चोरी की घटना को बेफिक्र होकर अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे बेटी के जेवरात और कैश ले भागे। चोरों ने घर के तीन कमरे में रखे समान पर अपना हाथ साफ किया। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए एक खास तरह के स्प्रे का इस्तेमाल किया। जिससे घर के एक कमरे में सोए घर के सभी मेंबर सोए रख गए।
इस घटना को लेकर स्थानीय सहायक खजांची थाना को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची थी। चोरी की घटना को लेकर सहायक खजांची थाना में आवेदन दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




