अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
खुसरूपुर का प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में अंधकार ही अंधकार, प्रबंधन समिति मौन…. श्रध्दालुओं को हो रही परेशानी ।
……………………………………..
खुसरूपुर प्रखंड के बैकटपुर में स्थापित राज्य के प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर प्रांगण परिसर और गर्भ गृह चार दिनों से अंधकार में डूबा है। जानकारी दे दे कि इन दिनों प्रखंड में बिजली विभाग की ओर से भयानक रूप में बिजली की कटौती किया जा रहा है। बाबजूद गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखा गया। भक्तजन अंधेरे में ही गौरी शंकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर रहे हैं। जबकि मंदिर प्रबंधन समिति इस बीच मौन धारण कर बिलकुल चुप है। मंदिर प्रबंधन समिति के पास जेनरेटर भी है लेकिन खराब पड़ा है। पूरा का पूरा गर्भ गृह अंधकार में डूब चुका है। लेकिन पूजन आदि कार्य अनवरत चल रही हैं। नाही इस पर धार्मिक न्यास बोर्ड की नजर है और नाही मंदिर प्रबंधन समिति इस बात को लेकर सजग है। सोमवार को विशेष रूप से जल अर्पित किया जाता हैं। इस मौके हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। आस पास से आए भक्तजनों ने बताया कि गर्भ गृह में एक तो अंधकार है। दूसरी ओर स्वास लेने में भी दिक्कतें हो रही हैं। मंदिर प्रबंधन समिति अगर इस बीच सक्रिय होती तो खासकर सोमवार के दिन ऐसी हालत नही होती। दूसरी तरफ साउथ बिहार पावर ड्रिस्टिब्यूशन खुसरूपुर में बिजली की निरंतरता में बाधक बनी हुई है। आए दिन घंटो बिजली बिना कारण के पावर सप्लाई को रोक दिया जाता। इतनी भीषण गर्मी और राज्य के प्रसिद्ध शिवालय में अंधकार प्रशासनिक अव्यस्थाओ को उजागर करती है।





