बाल श्रम को सभ्य समाज के लिए अभिशाप है-डीएम सावन कुमार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला पदाधिकारी द्वारा बाल श्रम के पहचान विमुक्ति एवं पुनर्वास के लिए गठित जिला टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा बाल श्रम को सभ्य समाज के लिए अभिशाप बताया तथा उनके द्वारा कहा गया कि बच्चों का वास्तविक स्थान स्कूल तथा खेल का मैदान है ना कि कार्यस्थल। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा विगत वर्षों में विमुक्त सभी बाल श्रमिकों को एवं उनके परिवारों को सभी विभागों के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा श्रम विभाग के बाल श्रमिकों के विमुक्त हेतु गठित धावा दल को नियमित रूप से चलाए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में होटल, मोटल, ढाबा, गैरेजों, ईट भट्ठा, घरेलू नौकर, दुकानों, फैक्ट्रियों में कार्यरत बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए गहन अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया।

समाहरणालय उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा बाल श्रमिकों से काम नहीं लेने एवं बाल श्रमिकों से काम लेने वाले का बहिष्कार करने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया।
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, श्रम अधीक्षक एवं अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment