बेगूसराय में बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी

बेगूसराय में बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच बखरी शाखा के द्वारा शहर के दी रामा पैलेस में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने हमारे संवाददाता नेहा कुमारी की कहा कि रक्तदान सिर्फ एक जीवन का कल्याण नहीं करता है बल्कि रक्तदान से हम कई जीवन बचा सकते हैं। जरूरी नहीं है कि हम यहां के लोगों का ही जीवन बचाएं, हमारा रक्त कब किस के काम आ जाए इसके बारे में कहा नहीं जा सकता। जब रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो हमारे शत्रु देश पाकिस्तान को भी हमें रक्त देकर वहां के लोगों को जीवन दान देना होता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है। मैं आभार प्रकट करता हूं बखरी के मारवाड़ी युवा मंच के युवाओं और यहां के प्रबुद्ध नागरिकों, सहयोग करने वाले विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, युवाओं को जिन्होंने इस रक्तदान शिविर के माध्यम से मानवता के लिए एक बार संदेश दिया है। कार्यक्रम में बखरी एसडीओ सनी कुमार सौरभ ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में हर वर्ष एक दो बार रक्तदान करनी चाहिए क्योंकि इसके माध्यम से हमारा रक्त किसी दूसरे मानव के रक्त धमनियों में बहकर हमें जीवित रखता है। कार्यक्रम में बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंघी ने बखरी के युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के युवा सजग और मानवता के पहरी हैं इसका उदाहरण है उन्होंने आज विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर हमारे समाज को बहुत बड़ी प्रतिष्ठा दिलाई। कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, बिनोद राम, कुंदन कानू , एमओ स्वाती कुमारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मंच के अध्यक्ष संजीव बजाज व मारवाड़ी सम्मेलन के श्याम भगोरिया ने किया। जबकि संचालन राजेश अग्रवाल ने किया। रक्तदान शिविर की शुरुआत पूर्व पार्षद नीरज नवीन ने रक्तदान कर किया तथा रक्तदान के उपरांत बताया कि यह मेरे जीवन का चौथा रक्तदान है। रक्तदान के बाद मन को बहुत संतुष्टी मिलती है। रक्तदान से किसी प्रकार का कोई परेशानी होती है बल्कि इसके हमारे शरीर को लाभ होता है। कई बीमारी का प्रभाव कमता है साथ ही शरीर में नये रक्त का निर्माण होता है।रक्तदान करने वालों में बखरी विकास क्लब सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकताओं ने भाग लिया।
रक्तदान करने वालों में गौरव टीवड़ीवाल, बिरजू राय, अमर राजा, मुमताज राॅक, रोशन कुमार, संजीत साह, अनुराधा, रूबी टिवङेवाल, राजीव नंदन सहित कुल 61 लोग ने भागीदारी ली। कार्यक्रम की सफलता में संयोजक गौरव अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, नीरज नवीन, डा विशाल, श्री विश्वबंधु पुस्तकालय अध्यक्ष कौशल किशोर क्रान्ति, रौनक परलीवाल,प्रभात टिब्रेवाल, आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बेगूसराय संवाददाता नेहा कुमारी की खास रिपोर्

बाइट: राकेश सिन्हा राज्यसभा सांसद
बाइट;: सन्नी कुमार सौरभ अनुमंडल पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment