रिपोर्ट – प्रशांत राय!
बिहार के बक्सर जिले में इन दिनों बेलगाम अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए लगातार हत्या, लूट और गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम देने में जरा सा भी गुरेज नहीं करते। जिसकी बानगी आज फिर देखने को मिली, जहां बेखौफ अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एक लड़की का अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला।
राजपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव की एक लड़की जैसे ही किसी कार्यवश अपने गांव से बाहर निकली उसी वक्त बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर तीन से चार घंटे तक उसे बंधक बना गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता जैसे – तैसे बदमाशो के चंगुल से आजाद हो अपने घर पहुंची। पीड़िता द्वारा बताया गया की वो अपने गांव के बाहर जैसे ही गई की बगल के गांव रसेन के तीन लड़कों द्वारा कट्टा दिखा अपहरण कर एक कमरे में बंद कर उसके साथ तीन से चार घण्टे तक गलत कार्य किया गया।
इस घटना से महज एक दिन पहले एक युवती का गंगा किनारे नग्न अवस्था में शव मिलने की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा ही नही पाई की जिले में गैंगरेप जैसी घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी हो गया है। हालांकि इसपर गोलमोल जवाब देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्यवायी की जाएगी।
बहरहाल जिले में बेखौफ अपराधियों द्वारा खुलेआम तांडव से जिलेवासियों के अंदर भय का माहौल व्याप्त हो चुका है। अब देखना ये होगा की क्या बक्सर पुलिस इन अपराधियों के बढ़ते हौसले और उनके मंसूबों पर इस कदर अंकुश लगाने में कामयाब हो पाएगी की जिलेवासियों के अंदर हुए व्याप्त भय को दूर किया जा सके।




