संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत परिजनों में मचा चित्कार!

SHARE:

रिपोर्ट – रुपेश कुमार!

औरंगाबाद।देव प्रखंड के केताकी गांव के एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई।मृतक की पहचान गांव के रंजीत पासवान के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत दिहाड़ी मजदूर था और पिछले दो तीन दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था।रविवार की रात वह खाना खाकर सोया और अचानक उसकी तबीयत खराब हुई।आनन फानन में परिजन उसे मध्य रात्रि में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment