नीतीश कुमार की हैसियत अब एक मुंशी की तरह- सुशील मोदी!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत मोतिहारी पहुंचे सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी

मोतिहारी के गांधी सभागार में ब्यापारी संघठनो को किया संबोधित

मोदी ने ब्यवसाइयों को गिनाए भाजपा सरकार की उपलब्धियां

सुशील मोदी का राहुल गांधी व नीतीश कुमार पर करारा कटाक्ष

कहा नीतीश कुमार की हैसियत अब एक मुंशी की तरह

मुंशी की तरह अब वे बिपक्षी दलों के नेताओ को आमंत्रण दे रहे है ,,और सोच रहे है कि वो बिपक्ष के नेता बन गए है ,,वो गलतफहमी में है उनको कोई स्वीकार करने नही जा रहा है ,,सुशील मोदी

राहुल गांधी पर कसा तंज ,कहा,,हम लोग तो चाहते है कि राहुल गांधी बिपक्ष का साझा उम्मीदवार हो और हमारी लड़ाई उनसे हो ,,ये तो तय है कि बिपक्षी दलों में किसी दल को सबसे ज्यादा सीट आएगी तो वो कांग्रेस को आएगी ,,इसलिए 23 तारीख की बैठक में बिपक्षी दलों को उनको नेता घोषित कर देना चाहिए ,,सुशील मोदी

राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की छवि धूमिल करना चाह रहे है ,,वे कहते है कि भारत मे अल्पसंख्यक समाज खतरे में है जबकि उन्ही लोगो के शासन में सबसे ज्यादा दंगे हुए है,,हमारे रहज में तो एक भी दंगे नही हुए है

साथ ही उन्होंने लालू यादव के जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उनसे हमारा 40 वर्ष पुराना संबंध है ,वे जल्द स्वस्थ हो दीर्घायु हो ,,यही हमारी कामना है ,,सुशील मोदी का बयान

भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के बाद पूरे देश मे आम लोगो को सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का बखान करने के लिए मोतिहारी पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने यहां के बापू सभागार में एक बिशाल जनसभा को संबोधित किया ।आज का मुख्य कार्यक्रम मोतिहारी जिले के कोने कोने से आये ब्यवसाइयों के लिए आयोजित था ।गांधी सभागार में श्री मोदी में एक ओर जहां केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पिछले नौ साल में किये गए कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट पेश की वही उन्होंने राहुल गांधी ,नीतीश कुमार व बिपक्षी पार्टियों पर एक के बाद एक कई प्रहार किए । उन्होंने जम्बू कश्मीर में धारा 370 को हटाए जाने ,,तीन तलाक कानून व राममंदिर जैसे मुद्दों पर भाजपा द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की

वही उन्होंने बिहार में भाजपा सरकार द्वारा किये गए कई महत्वपूर्ण कार्यो की विस्तृत चर्चा की ओर कहा कि गंगा नदी पर छह नए पुल का निर्माण हो रहा है ये क्या नीतीश कुमार जी करवा रहे है,,साथ ही उन्होंने शिक्षा ,मेडिकल ,सड़क ,परिवहन सहित अन्य विकासात्मक कार्यो का लेखा जोखा जनता के सामने पेश किया

वही सुशील मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक ,विदेश नीति व रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय छात्रों को बाहर निकालने सहित अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति के नरेंद्र मोदी के सामने नतमस्तक होने की भी बात बताई और क्या कहा सुनिये

साथ ही उन्होंने एक बार फिर नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है और कहा है कि नीतीश कुमार की हैसियत अब एक सूचनावाहक यानी मुंशी की तरह हो गयी है,,उनका मुंशी की तरह अब एक ही काम राह गया है कि बिपक्षी दलों की बैठक होने वाली है आप जरूर आइए,,,,उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को ये गलतफहमी हो गयी है कि वे अब बिपक्ष के नेता बन गए है जबकि हकीकत ये है कि उनको अब कोई स्वीकार करने वाला नही है । इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि हम तो चाहते है कि राहुल गांधी बिपक्ष का साझा उम्मीदवार हो ,,और उनके साथ हमारी लड़ाई हो ,,ये तो तय है कि बिपक्षी दलों में सबसे ज्यादा सीटें किसी दल को आएगी तो वो दल कांग्रेस है और हम भी एक मजबूत बिपक्ष से लड़ने को तैयार है ,,बिपक्षी दलों को राहुल गांधी को साझा उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए ,,साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर ये आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिदेश में जाकर भारत की छवि धूमिल कर रहे है ,,वे कहते है कि भारत मे अल्पसंख्यक सुरक्षित नही है जबकि उन्ही लोगो के शाशन में सबसे ज्यादा दंगे हुए है ।हमारे राज्य में तो कोई दंगा नही हुआ है ,,,इसलिए उन्हें ऐसे बयानों से बचना चाहिये ,,

वही आज लालू यादव के जन्मदिन पर उन्होंने बधाई दी और कहा कि उनसे हमारा 40 वर्षो का ब्यक्तिगत संबंध है वे काठते है कि वे जल्द स्वस्थ हो ,दीर्घायु हो ,यही मेरी कामना है।

Join us on:

Leave a Comment