पंकज कुमार जहानाबाद ।
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा कार्यक्रम के प्रभारी के साथ सर्किट हाउस जहानाबाद में संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम जो प्रत्येक विधानसभा में होनी है एवं दिनांक 17 जून को होने वाले विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु सर्किट हाउस जहानाबाद में बैठक की गई । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव ने किया। जिला अध्यक्ष अजय देव ने कहा कि 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 12 जून को जहानाबाद भाजपा कार्यालय, 13 जून को घोषि के भारथू एवं 14 जून को मखदुमपुर के टेहटा में विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम करानी है एवं 17 जून को जहानाबाद के इंडोर स्टेडियम में लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिस के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर जन जन तक प्रचार प्रसार करें और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाए। एवं साथ ही साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कामों को 20 जून से 30 जून तक घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को बताना है। इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजन जी ,जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय ,शैलेश कुमार ,जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, पुष्पा कश्यप , सर्वेश कुमार वर्मा महेंद्र कुमार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र पासवान महिला मोर्चा रिंकू देवी युवा मोर्चा महामंत्री धर्मवीर कुमार , किसान मोर्चा महामंत्री रणविजय शर्मा जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश केसरी एवं जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार उपस्थित रहे।




