प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी
बेगुसराय में आम का रखवाली करने वाला अधेड़ व्यक्ति को अपराधी ने गोली मारा, हालात नाजुक
बेगूसराय में आम के बगीचे में रखवाली करने वाले अधेड़ को गोली मारकर अपराधियों ने घायल कर दिया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मंझौल पंचायत-चार सिउरी स्थित बांध के समीप डेरा पर सोए हुए अधेड़ को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अधेर की पहचान मंझौल पंचायत-चार वार्ड संख्या 12 निवासी 55 वर्षीय विष्णुदेव ठाकुर उर्फ बीसो ठाकुर के रूप में हुई। स्वजनों ने जख्मी को बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है, जहां वह इलाजरत है। स्वजनों के अनुसार, बूढ़ी गंडक नदी के बांध के पास डेरा पर आम के बगीचे में बीसो ठाकुर सोए हुए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने सोए अवस्था में उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया। ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद बताया कि अधेड़ व्यक्ति आम के बगीचे में रखवाली कर रहा था। घटना लगभग 12 बजे रात्रि की है। मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आखिरकार बदमाशों ने किस वजह से घटना को दिया है अंजाम। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है।




