ध्वनि प्रदूषण के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए निकाला वॉकथॉनकैमूर

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कैमूर शाखा द्वारा मोहनियां बाजार में ध्वनि प्रदूषण के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक पैदल यात्रा ‘ वॉकथाॅन ‘ आयोजित किया गया। यह पैदल यात्रा अनुमंडल अस्पताल से निकल कर स्टेशन रोड होते हुए दुर्गा पडाव से होकर अनुमंडल अस्पताल पर खत्म हुआ। इस पैदल यात्रा जागरूकता अभियान की अध्यक्षता डॉ डी के सिंह मंटू एवं संचालन व संबोधन जिला सचिव डॉ संतोष कुमार सिंह ने किया । आज हमारे परिवेश में ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है । सामान्य तौर पर हम 40 डेसीबल से 60 डेसीबल तक ध्वनि स्तर को सहन कर सकते हैं । 80 डेसीबल से ऊपर का ध्वनि स्तर हमें बहरा बना सकता है । डीजे, लाउडस्पीकर, प्रेशर हार्न का ध्वनि स्तर 120 डेसीबल से ऊपर रहता है । ध्वनि प्रदूषण के कारण अनिद्रा, तनाव, उच्च रक्तचाप, एकाग्रता मे कमी, बहरापन, कान से आवाज आने इत्यादि के मरीज ज्यादा मिल रहे है। वॉकथाॅन मे शामिल अन्य मे अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ बद्द्रुद्दीन, डाॅ प्रेमशंकर सिंह, डॉ ए के दास, डाॅ राजेंद्र त्रिवेदी , डाॅ प्रदीप कुमार, डॉ नयन प्रकाश, डाॅ सुरेंद्र केसरी, डाॅ विंध्याचल सिंह, अस्पताल प्रबंधक त्रिभुवन नारायण सिंह, सत्यनारायण साह, शीला देवी , नजमा खातून, भागमनी देवी, सुशीला देवी इत्यादि नर्स एवं आशा शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment