कैमूर डीएम व एसपी ने जनता दरबार में की जमीनी मामलों की सुनवाई!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जनता दरबार में दुर्गावती थाने पहुंचे डीएम व एसपी, जमीनी मामले का किया सुनवाई

हर शनिवार को कैमूर जिले के सभी थानों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को कैमूर जिले के भभुआ, मोहनिया, नुआंव, चैनपुर, चांद, अधौरा, लोहरा, कुछिला, कुदरा, बेलांव, करमचट, कुढनी, सोनहन समेत सभी थानों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसी क्रम मे शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर ललित मोहन शर्मा द्वारा दुर्गावती थाना परिसर में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जारी भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई का जायजा लिया गया एवं स्वयं के द्वारा भी लोगों की शिकायतें सुनकर मामले को त्वरित निष्पादन किया गया। इसके अलावे अन्य थानों में भूमि विवाद के मामलों का सुनवाई किया गया।

Join us on:

Leave a Comment