Search
Close this search box.

डीएम सावन कुमार के जनता दरबार में 129 फरियादियों ने लगायी फरियाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

हर दिन की भांति शुक्रवार को भी कैमूर जिले समाहरणालय में डीएम सावन कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया। आयोजित किये गये जनता दरबार में 129 फरियादियों ने पहुंचकर डीएम सावन कुमार से अपनी फरियाद लगायी। जिसके बाद डीएम ने फरियादियों की फरियाद को सुना। विदित हो कि शुक्रवार को आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम में 129 आवेदन प्राप्त हुए । ज्यादातर मामले भूमि विवाद , राशन कार्ड इत्यादि से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं एक-एक आवेदक के पास जाकर उनकी समस्याओं को सुना गया और आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता दरबार के समय अपर समाहर्ता,जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी , जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें