Search
Close this search box.

कुशवाहा वोटर पर कांग्रेस की नजर कैमूर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाये गये सुनील कुशवाहा!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिला कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन के प्रांगण के जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा का हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने किया। संचालन कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने किया। स्वागत समारोह में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि मेरा सर्व प्रथम प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस के वैसे कार्यकर्ताओं जो किसी कारणवश पार्टी में अपना सक्रिय योगदान नहीं दे रहे हैं और उनसे मिलकर पुन उनको पार्टी में वापस लाना है। जिला कांग्रेस की कमेटी बहुत जल्द गठित किया जायेगा। कांग्रेस को बूथ लेबल पर मजबूत किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी 2024 के लोक सभा चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेगी और सासाराम संसदीय चुनाव में चुनाव जीतेगी। प्रखंड अध्यक्षों से निवेदन किया गया कि बूथ कमेटी और प्रखंड कमेटी जल्द गठित करें। मौके पर अनिल तिवारी, उपेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, राजीव रंजन पांडेय, सुदर्शन राम, रोजा फारूकी, अरविंद पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

और पढ़ें